क्राइमदेशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो गैलरीहेल्थ

बेटी की तुड़वा देता था शादी इसलिए पिता ने करवा दिया बेटी के प्रेमी का कत्ल

शाइनिंग एमपी

Gwalior में एक परेशान पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी का कत्ल करवा दिया। बेटी का प्रेमी लगातार बेटी की शादी तुड़वा रहा था। इस बात से पिता परेशान हो गया था। बेटी के पिता ने इस वारदात में अपने साले का सहारा लिया और साले की मदद से 3 बदमाशों के हाथों अपनी बेटी के प्रेमी का कत्ल करवा दिया। यह पूरी घटना 9 जून को घटित हुई। दरअसल 9 जून को यश राठौर नाम का युवक कपूर बाबा की दरगाह के पास से गुजर रहा था। तभी यश राठौर पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चला दी। गोली लगने से यश राठौर की मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस को इस हत्या की वजह मालूम नहीं चल सकी लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। एसपी राजेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि यश राठौर पर गोली चलाने वाले तीन बदमाशों में से 2 बदमाश को पुलिस ने बहोड़ापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि यश राठौर एक लड़की से प्रेम करता था। यश राठौर पर उस लड़की के फोटो और वीडियो भी थे। लड़की के घरवाले जब भी लड़की की शादी कहीं तय करते थे तो यश राठौर लड़के वालों को अपने और लड़की के साथ के वीडियो और फोटो भेज देता था जिससे लड़की की शादी टूट जाती थी। यश राठौर दो बार अपनी प्रेमिका की शादी तुड़वा चुका था। अपनी बेटी की शादी दो बार टूटने की वजह से बेटी के पिता काफी परेशान हो गया था। यश की प्रेमिका की तीसरी जगह शादी पक्की कर दी गई। इस बार भी बेटी के पिता को इस बात का डर था कि यश कहीं फिर से शादी न तुड़वादे इसलिए लड़की के पिता ने अपने साले की मदद से 3 बदमाशों के हाथों यश की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में अभी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

Shining MP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!