क्राइमदेशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो गैलरीहेल्थ

कांग्रेस नेता की फिसली जुबान, बोले- प्रज्ञा सिंह आ जाएं या दिग्विजय सिंह आ जाएं मुंह की खाकर वापस जाएंगे

विपिन भारद्वाज

Bhind news: आपने अक्सर नेताओं की जुबान फिसलने के मामले देखे होंगे। कई बार नेताओं की जुबान फिसल जाती है और वे कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो मीडिया की सुर्खियां बन जाता है। ऐसा ही एक मामला भिंड में सामने आया है जहां कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जुबान फिसल गई और उन्होंने प्रज्ञा सिंह के साथ दिग्विजय सिंह को लहार विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि चाहे प्रज्ञा सिंह आ जाएं या दिग्विजय सिंह आ जाएं मुंह की खाकर जाएंगे डॉक्टर गोविंद सिंह का लहार में कोई विकल्प नहीं है। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरेशी अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन रविवार को वह मीडिया के सामने ऐसा कुछ कह बैठे कि सभी लोग हैरान रह गए। खिजर मोहम्मद कुरैशी की जुबान फिसल गई और उन्होंने विरोधी दल के साथ-साथ अपने ही दल के दिग्गज नेता तक को चुनौती दे डाली। दरअसल हुआ यूं कि रविवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरेशी मीडिया से रूबरू हो रहे थे। मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे तभी एक मीडियाकर्मी ने उनसे सवाल पूछ लिया कि बीजेपी इस बार लहार में विधानसभा चुनाव में सांसद प्रज्ञा सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने वाली है इस पर आप क्या कहेंगे। इस सवाल के जवाब में खिजर मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि चाहे प्रज्ञा सिंह आ जाएं या दिग्विजय सिंह आ जाएं कोई कद्दावर नेता हो सभी को मुंह की खाकर वापस जाना पड़ेगा डॉक्टर गोविंद सिंह का लहार विधानसभा में कोई विकल्प नहीं है। जब खिजर मोहम्मद कुरैशी ने दिग्विजय सिंह का नाम लिया तो उनके पास बैठे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा की हंसी छूट गई और उन्होंने मुंह मोड़ लिया लेकिन खिजर मोहम्मद कुरेशी नहीं समझ पाए कि आखिर वे क्या बोल गए। अब खिजर मोहम्मद कुरैशी का यही बयान मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है।

Shining MP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!