कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया अपने बयान का खंडन, वीडियो संदेश किया जारी
विपिन भारद्वाज

Bhind news: भिंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जुबान फिसलने के बाद यह खबर मीडिया की सुर्खियां बन गई जिसके बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया। मीडिया में खबरों को देखकर कांग्रेस उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी ने अपने बयान का खंडन का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया है और उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि गलती से उनके मुंह से दिग्विजय सिंह का निकल गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है दिग्विजय सिंह हों या कमलनाथ हों सभी एकजुट है और इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। दरअसल रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी की जुबान फिसल गई थी और उन्होंने सांसद प्रज्ञा सिंह समेत दिग्विजय सिंह तक को चुनौती दे डाली थी। लेकिन जब यह खबर मीडिया में सुर्खियां बन गई तो प्रदेश उपाध्यक्ष ने आनन-फानन में इसका खंडन का वीडियो जारी किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी ने कहा है कि उनसे कांग्रेस की गुटबाजी के ऊपर सवाल पूछा गया था जिसका वे जवाब दे रहे थे जवाब देते समय उन्होंने राजा साहब दिग्विजय सिंह का नाम भी लिया था इसी दौरान जब एक अन्य सवाल उनसे पूछ लिया गया तो भूलवश उनके मुंह से दिग्विजय सिंह का नाम भी निकल गया।खिजर मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि दिग्विजय सिंह उनके नेता थे नेता हैं और नेता रहेंगे कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है दिग्विजय सिंह कमलनाथ और डॉक्टर गोविंद सिंह मिलकर इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।