देशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो गैलरीहेल्थ

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को लगाया फोन और कही ये खास बात

शाइनिंग एमपी

Gwalior news: नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन लगाया और उनसे खास बातचीत भी की। इस बातचीत के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद भी दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह सिंधिया के साथ हुई बातचीत का खुलासा मीडिया के सामने किया है।

डॉक्टर गोविंद सिंह हमेशा रहते हैं सिंधिया पर हमलावर।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमेशा हमलावर रहते हैं। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधने में कभी नहीं चूकते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दी गई बयानबाजियों के चलते हमेशा सियासी गलियारों में हलचल होती रही है। डॉक्टर गोविंद सिंह के बयानों ने सिंधिया को भी कई बार परेशान किया है लेकिन इस बार जो हुआ है वह काफी सुखद तस्वीर है।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का हो गया था स्वास्थ्य खराब।

पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ग्वालियर आ गए थे। यहां उपचार लेने के बाद डॉक्टर गोविंद सिंह अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं लेकिन उनके अस्वस्थ होने की जानकारी जिसे भी मिली वह उनके स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद हो गया।

सिंधिया ने दिल्ली आकर इलाज करवाने की कही बात।

जब डॉक्टर गोविंद सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली तो उन्होंने बिना देर किए नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह से फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डॉक्टर गोविंद सिंह से कहा कि वे दिल्ली आकर अपना उपचार ठीक से करवाएं उनके उपचार की सभी व्यवस्थाएं कर दी जाएगीं।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने दिया धन्यवाद।

ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा डॉक्टर गोविंद सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने और उन्हें दिल्ली आकर उपचार करवाने की बातचीत के बाद डॉक्टर गोविंद सिंह ने मीडिया के सामने सिंधिया को धन्यवाद दिया है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि सिंधिया ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जो फिक्र जाहिर की है और दिल्ली आकर उपचार कराने की बात कही है इसके लिए वे उनका धन्यवाद देते हैं।

 

 

 

Shining MP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!