क्राइमदेशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशवीडियो गैलरी

पति की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे के हाथों 6 कत्ल करवाने वाली महिला गिरफ्तार

शाइनिंग एमपी

Morena news: कहते हैं कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती है। मां अपने बच्चे को हमेशा सदमार्ग पर चलने की शिक्षा देती है और उसका भविष्य संवारती है लेकिन चंबल के मुरैना जिले के लेपा गांव की एक मां ने अपने बेटे का भविष्य सुधारने की बजाय उसे कातिल बना दिया। इस महिला ने अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए अपने बेटे के हाथों में बंदूक थमा दी और एक-एक करके अपने बेटे के हाथों से 6 लोगों की हत्या करवा दी। अब इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लेपा गांव में 2 दिन पहले हुआ था जघन्य हत्याकांड।

मुरैना जिले के लेपा गांव में 2 दिन पहले जघन्य हत्याकांड हुआ था। लेपा गांव में 8 लोगों को गोली मार दी गई थी। इस वारदात में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 3 महिलाओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया था। वारदात के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई गई थी और पुरानी रंजिश के चलते ही 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

2013 में हुए थे 2 कत्ल।

साल 2013 में लेपा गांव में कचरा डालने को लेकर गजेंद्र सिंह और धीर सिंह के परिवार के बीच विवाद हुआ था और इस विवाद के दौरान वीरभान और सोवरन नाम के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गजेंद्र सिंह का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। 10 साल बाद जब यह परिवार धीर सिंह के परिवार से समझौता हो जाने के बाद अपने गांव पहुंचा तो यहां पर धीर सिंह के परिवार वालों ने 8 लोगों को गोली मार दी जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई।

वीरभान की पत्नी ने अपने बेटे को हाथों लिया पति की हत्या का बदला।

लेपा गांव में हुए हत्याकांड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो गजेंद्र सिंह के परिवार की ही रंजना नाम की लड़की ने अपने मोबाइल से बनाया था। इस वीडियो में दिखाई दे रहा था कि एक लड़का एक महिला के कहने पर एक-एक करके लोगों को गोली मारता जा रहा है। गोली मारने वाले लड़के का नाम अजीत है और हरी साड़ी पहनकर जो महिला गोली मारने के लिए अजीत को कह रही थी वह अजीत की मां पुष्पा देवी है। पुष्पा देवी के पति वीरभान का कत्ल 2013 में हुआ था और अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए पुष्पा देवी ने अपने बेटे अजीत के हाथों में बंदूक थमा दी।

अपने बेटे को बताया कि किस किस को गोली मारना है।

पति की हत्या के प्रतिशोध की आग में जल रही पुष्पा देवी ने अपने ही बेटे को कातिल बना दिया। पुष्पा देवी ने अपने बेटे अजीत के हाथों में बंदूक थमा दी और उसके साथ खड़े होकर अपने बेटे अजीत को एक-एक करके बताया कि किस किस को गोली मारना है। अजीत गोली चला रहा था और पुष्पा देवी कारतूस बटोर रही थी। इसके साथ ही पुष्पा देवी अपने बेटे को कारतूस दे भी रही थी। निडर होकर दबंगई भरे अंदाज में पुष्पा देवी ने अपने बेटे अजीत के हाथों अपने दुश्मनों पर गोली चलवाई।

पुष्पा देवी को मुरैना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अपने बेटे के हाथों 6 लोगों का कत्ल करवाने के बाद पुष्पा देवी फरार हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने फरार सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस ने धीर सिंह और रज्जो देवी नाम के दो आरोपियों को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब पुलिस ने पुष्पा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Shining MP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!