क्राइमदेशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो गैलरीहेल्थ

पति ने ताबड़तोड़ हंसिए से कर दिए पत्नी पर वार और फिर खुद को भी मारे चाकू

शाइनिंग एमपी

मुरैना में गृह कलेश के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हंसिया मारकर हत्या कर दी और खुद को भी चाकू मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती करवाया गया है। घटना अंबाह इलाके की है। दरअसल जानकारी के अनुसार अंबाह के मिश्र नगर में रहने वाले राजेश का उसकी पत्नी सुनीता के साथ विवाद हो गया। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश ने आवेश में आकर अपनी पत्नी सुनीता पर हंसिए से हमला कर दिया। सुनीता के भाई रामकिशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके जीजा राजेश और उसकी बहन सुनीता मिश्र नगर में राजेंद्र के मकान में किराए से रहते हैं। मकान मालिक ने रामकिशोर को फोन करके कहा कि उसके जीजा और बहन के बीच झगड़ा हो रहा है। यह जानकारी मिलने पर रामकिशोर घर पहुंचा तो कमरे की अंदर से कुंदी लगी हुई थी। जब उसने जाली में से झांक कर देखा तो पति पत्नी आपस में झगड़ रहे थे। इसके बाद राजेश ने हंसिया से सुनीता पर वार कर दिया और खुद भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी अंबाह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती करवाया। इसके साथ ही मृतका सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए राजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Shining MP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!