कांग्रेस नेता ने दिग्विजय सिंह के लिए अपशब्द कहते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को डुबा दिया
प्रशांत शर्मा

Morena में कांग्रेस के महामंत्री विभूति छावई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विभूति छावई कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के लिए अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वे दिग्विजय सिंह के लिए कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को डुबो दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह द्वारा विभूति को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। दरअसल कांग्रेस के महामंत्री और जौरा इलाके के कांग्रेस नेता विभूति छावई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति उनसे सवाल कर रहा है और वह सवालों के जवाब दे रहे हैं। विभूति छावई सवालों के जवाब देते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के लिए अपशब्द कह रहे हैं। इसके अलावा वह कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को डुबो दिया कांग्रेस को धराशाई कर दिया। विभूति यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कि कोई भी औलाद मुख्यमंत्री नहीं बन सकती है। विभूति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष तक भी पहुंचा। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने विभूति को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।