देशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो गैलरी

“बात मान सम्मान की हो तो पद त्याग देना चाहिए”, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पोस्ट से मचा हड़कंप

विपिन भारद्वाज

Bhind news: भिंड के कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मान सिह कुशवाहा की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने पार्टी में हलचल मचा दी है। मान सिंह कुशवाहा द्वारा सोशल मीडिया पर अपने विचार पोस्ट किए जाने के बाद उनके सोशल मीडिया पेज पर कई तरह के कमेंट भी आने लगे हैं। पार्टी के अंदर भी जिला अध्यक्ष की इस पोस्ट को लेकर खलबली मच गई है। दरअसल भिंड के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। मान सिंह कुशवाहा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि “बात मान सम्मान की हो तो पद त्याग देना चाहिए”। जिला अध्यक्ष द्वारा यह पोस्ट किए जाने के बाद उनकी इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। इन प्रतिक्रियाओं और इस पोस्ट को देखकर कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ कांग्रेस के नेताओं ने जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से संपर्क किया और इस तरह की पोस्ट डालने के बारे में उनसे जानकारी मांगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष पर नाराजगी भी जाहिर की गई। हालांकि जब जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने नाराजगी की बात को सिरे से नकार दिया। मान सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने तो सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे हैं वह अक्सर ऐसा करते रहते हैं लोगों के बीच अपने विचार रखते रहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष द्वारा की गई पोस्ट को कांग्रेस की भिंड जिले की ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष जोड़कर भी देखा जा रहा है।

17 मई को सुशीला नरवरिया को भिंड जिले का ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके सभी को दी है। सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से मान सिंह कुशवाह की पार्टी के प्रति नाराजगी देखी जा रही है लेकिन यह बात कितना सही है यह कहना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि मान सिंह कुशवाह पार्टी के साथ किसी भी तरह की नाराजगी को सिरे से खारिज कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह के विचार रखने का मामला भी कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है।

Shining MP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!