क्राइमदेशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो गैलरीहेल्थ

घर में घुसकर पूरे परिवार को गोलियों से भूना, खेत पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद

शाइनिंग एमपी

Morena खेत पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद एक परिवार के लोगों पर सोते समय जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर गोलियां चलाई। इस गोलीकांड में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें ग्वालियर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। इस मामले में रिठौरा थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों पर एफ आई आर दर्ज कर ली है। दरअसल जानकारी के अनुसार रिठौरा थाना इलाके के अरदौनी गांव के रहने वाले राजाराम सिंह का अपने ही परिवार के कल्ली सिंह और सुरजीत सिंह से खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते राजा राम के परिवार का कल्ली सिंह और सुरजीत सिंह के परिवार के साथ झगड़ा हुआ। इस झगड़े पर से कल्ली सिंह और सुरजीत सिंह दुश्मनी मान बैठे। शुक्रवार की रात को जब राजाराम परिवार समेत चैन से सो रहा था तभी विरोधी पक्ष ने बंदूकों से लैस होकर सोते हुए राजा राम के परिवार पर हमला बोल दिया और उन पर गोलियां चलाईं। इस हमले में राजाराम समेत उनकी पत्नी अनारवती उनका एक रिश्तेदार का बेटा शैलू और राजाराम का छोटा बेटा जयवीर गोली लगने से घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां जयवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में रिठौरा थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Shining MP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!