देशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो गैलरीहेल्थ

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच हो गई मारपीट, गाड़ी में कर दी गई तोड़फोड़

शाइनिंग एमपी

Gwalior में कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत के लिए खड़े हुए कांग्रेसियों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान लाठी और हॉकी भी निकल आई। एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। यह पूरा घटनाक्रम सिटी सेंटर इलाके में हुआ। दरअसल बुधवार को पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्वालियर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए कांग्रेसियों की भीड़ एकजुट हुई थी। सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में कांग्रेसी जमा हो रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई हो गई। दोनों गुट एक दूसरे को पीटने के लिए उतारू हो गए। दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। एक दूसरे के ऊपर हॉकी और लाठियां भी लहरा दी गई। इस दौरान वहां रखी हुई एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री लाखन सिंह और कांग्रेस नेता अशोक सिंह समेत पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बीच-बचाव किया। जैसे तैसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई। इस मामले में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का कहना है कि धक्का-मुक्की को लेकर कोई विवाद हो गया था जिसे सुलझा लिया गया है लेकिन इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह इंटक मैदान में आयोजित कथा वाचक जया किशोरी की कथा का श्रवण करने के लिए ग्वालियर पहुंचे हैं।

Shining MP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!