राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से पहले और भी कई हस्तियां रह चुकी है महल की शाही मेहमान
शाइनिंग एमपी
Gwalior में राष्टपति द्रोपदी मुर्मू गुरुवार को आ रही है। वे अपने से कार्यक्रम के तहत जय विलास पैलेस में पहुंचेगी। सिंधिया घराने का महल जय विलास पैलेस इसके लिए सच धज कर तैयार हो गया है। यहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शाही भोजन का लुत्फ भी उठाएंगी और जय विलास पैलेस के म्यूजियम को भी देखेंगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सिंधिया घराने के शाही महल की पहली मेहमान नहीं है। इससे पहले भी कई बड़ी हस्तियां सिंधिया घराने के शाही महल में मेहमान नवाजी का लुफ्त उठा चुके हैं। देश की आजादी के बाद तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल भी सिंधिया घराने के जय विलास पैलेस के मेहमान रह चुके हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी जय विलास पैलेस में शाही भोजन का लुत्फ उठाया था। इसके अलावा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु भी जय विलास पैलेस में मेहमान बन कर आ चुके हैं। राजमाता विजयराजे सिंधिया के जमाने में भी कई दिग्गज नेताओ का जय विलास पैलेस में आगमन होता रहा है। देश के उप प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी भी ग्वालियर स्थित सिंधिया के महल में शाही मेहमान बन चुके हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत जॉर्ज फर्नांडिस और प्रमोद महाजन भी जय विलास पैलेस में मेंमानी कर चुके हैं। यह मेहमानों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के जमाने में प्रतिभा पाटिल, एचडी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल और पी चिदंबरम जैसी कई हस्तियां जय विलास पैलेस मैं आ चुके हैं। अक्टूबर 2022 में देश के गृह मंत्री अमित शाह भी जय विलास पैलेस पहुंचे थे और यहां उन्होंने सिंधिया घराने की शाही मेहमान नवाजी भी देखी थी। अब देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गुरुवार को सिंधिया महल आ रही हैं। इसको लेकर महल को पूरी तरह सजा दिया गया है। महल की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।