खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, देखिए वीडियो
प्रशांत शर्मा

Morena में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलाईं। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। खूनी संघर्ष का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। जौरा थाना पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। दरअसल जानकारी के अनुसार जौरा थाना इलाके के बल्ला का पुरा गांव में अजय सिंह और विजेंद्र सिंह दोनों के खेत हैं। इस खेत की मेढ़ बनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे की मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों पक्ष के लोग लाठियां ले आए और एक दूसरे पर लाठियां लेकर टूट पड़े। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां चलाई। दोनों पक्षों के कुछ अन्य लोग भी इस लड़ाई में शामिल हो गए। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इसका पूरा वीडियो भी बना लिया। इस विवाद में अजय सिंह पक्ष के 5 लोग घायल हो गए जबकि विजेंद्र सिंह पक्ष की 2 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है जिसमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। जौरा थाना पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर ली है।