घरेलू विवाद में चले लाठी-डंडे और ईंट, महिला की हो गई मौत
विपिन भारद्वाज

Bhind में भाइयों के बीच में घरेलू विवाद में लाठी-डंडे और ईंट चले। इस विवाद में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की मौत भी हो गई। यह पूरा मामला गोहद चौराहा थाना इलाके के बिरखड़ी पंचायत के नवाब सिंह का पुरा का बताया गया है। दरअसल जानकारी के अनुसार बिरखडी पंचायत के नवाब सिंह का पुरा में रहने वाले एक ही परिवार के भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में लाठी-डंडे और ईंट जमकर चले। इस पूरे विवाद में वेद राम गुर्जर की पत्नी ईंट लगने से घायल हो गई। गोहद चौराहा थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाद के दौरान चले लाठी-डंडे और ईंट की वजह से एक महिला घायल हो गई घायल महिला ने दम तोड़ दिया इसकी सूचना को गोहद चौराहा थाना पुलिस को मिली है पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।