महिला स्वाधार गृह की छत से कूद कर भाग गई चार लड़कियां, मच गया हड़कंप
शाइनिंग एमपी
मुरैना। मुरैना के महिला स्वाधार गृह से चार लड़कियों के भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह लड़कियां महिला स्वाधार गृह के छत से कूद कर भाग गई। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल मुरैना के बड़ोखर में स्थित महिला स्वाधार गृह में रह रही 4 लड़कियां शनिवार रविवार की दरमियानी रात को स्वाधार गृह की छत से कूदकर भाग गई। लड़कियों की भागने की जानकारी रविवार की सुबह मिली। बताया जा रहा है कि जो लड़कियां भागी उनमें से एक लड़की बालिग और 3 लड़कियां नाबालिग है। स्वाधार गृह की अधीक्षका ने इस बात की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने भागी हुई चारों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में कोई एफ आई आर दर्ज नहीं हो सकी है लेकिन सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि f.i.r. विधिवत तरीके से दर्ज की जाएगी और भागी हुई लड़कियों को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।