क्राइमदेशफोटो गैलरीमध्यप्रदेशवीडियो गैलरी
चम्बल के मुरैना में फिर हुआ गोली कांड, दो की मौत
प्रशांत शर्मा

Morena news: चंबल के मुरैना में एक बार फिर से गोली कांड का मामला सामने आया है। इस गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले में एक लड़की भी बताई जा रही है। घटना मुरैना के जौरा इलाके की है। जानकारी के अनुसार जौरा इलाके में शुक्रवार को गोलीकांड की घटना हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक ने पहले एक लड़की को गोली मारी और इसके बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना जौरा के हनुमान चौराहे की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम विजय प्रजापति बताया गया है जबकि लड़की की उम्र 14 साल बताई गई है।पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर इस घटनाक्रम की वजह क्या रही।